Saturday, May 16, 2020

ऋषि को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, बोर्ड गेम की फोटो साझा कर लिखा- पापा को उनका स्क्रैबल बहुत पसंद था

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। जब वे न्यूयॉर्क में ल्यूकेमिया का इलाज करा रहे थे, तब समय काटने के लिए यही बोर्ड गेम उनके काम आता था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है।

रिद्धिमा ने ऋषि कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये फोटो इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं।

ऋषि कपूर की यादें ताजा कर रहीं रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन फोटो साझा की है। इनमें से एक में ऋषि पत्नी नीतू का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में वे नीतू, बेटे रणबीर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। तीसरी फोटो स्क्रैबल की है। इसके साथ इमोशनल रिद्धिमा ने लिखा है, "मेरे पापा को उनका स्क्रैबल बहुत पसंद था। उन्होंने यह न्यूयॉर्क से खरीदा था।"

ऋषि के स्क्रैबल की यह फोटो रिद्धिमा ने शेयर की है।

अमिताभ भी कर चुके ऋषि के बोर्ड गेम का जिक्र

पिछले दिनों महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया था कि ऋषि को बोर्ड गेम बहुत पसंद थे। इतने कि वे उन्हें फिल्म सेट पर भी साथ लेकर जाते थे। अमिताभ ने लिखा था, "शूट के दौरान जब भी समय मिलता था, वे सेट पर प्लेइंग कार्ड्स निकाल लेते या फिर कोई बोर्ड लेकर बैठ जाते थे।" गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल तक ल्युकेमिका से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor's Daughter Riddhima Got Emotional After Seeing His Scrabble


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zFaQHg

No comments:

Post a Comment