Thursday, April 30, 2020

25 लोगों की मौजूदगी में हुआ ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, बेटी रिद्धिमा आखिरी बार चेहरा भी न देख सकी

सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया। कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को भांपते हुए मुंबई पुलिस ने सिर्फ 25 लोगों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी। इनमें ऋषि की पति नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर के अलावा उनके फैमिली के सदस्य रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल शामिल हैं।

बेटी रिद्धिमा आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख सकी
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके साथ चार अन्य लोगों को सड़क मार्ग से आने की इजाजत दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 वर्षीय रिद्धिमा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली से मुंबई आने की परमिशन मांगी थी। सूत्रों की मानें तो इसके जवाब में उन्हें कहा गया कि हवाई यात्रा की मंजूरी सिर्फ गृह मंत्री ही दे सकते हैं। हालांकि, विकल्प के उनके पांच लोगों के समूह को सड़क मार्ग से जाने की इजाजत दी गई। लेकिन दिल्ली से मुंबई की दूसरी करीब 1400 किमी. है। ऐसे में उन्हें पहुंचने में करीब 24 घंटे का समय लगेगा।

सिर्फ 10 मिनट में हुआ अंतिम संस्कार

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार सिर्फ 10 मिनट में हुआ। कपूर बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस परिवार के किसी सदस्य का अंतिम संस्कार इतनी जल्दबाजी में किया गया।


इसलिए चुना गया चंदनवाड़ी श्मशान घाट
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के लिए चंदनवाड़ी श्मशान घाट इसलिए चुना गया, क्योंकि एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के सबसे करीब है। फॉर्मेलिटीजके बाद इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए यहां तीन लेवल की बैरिकैडिंग की गई। इस दौरान ऋषि के कुछ फैन्स और मीडिया वाले श्मशान घाट पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor's last rites performed at Chandanwadi crematorium
Rishi Kapoor's last rites performed at Chandanwadi crematorium
Rishi Kapoor's last rites performed at Chandanwadi crematorium


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zKI9sv

No comments:

Post a Comment