Tuesday, April 7, 2020

श्रद्धा कपूर ने लिया हैंड वॉश चैलेंज, फैंस को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

कोविड-19 से बचने के लिए घर से बाहर ना निकलना औरबार-बार हाथ धोना काफी जरुरी है। ऐसे में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लोगों को जागरुक करने के काम में जुट गई हैं। हाल ही में श्रद्धा ने हैंड वॉश चैलेंज लिया है जिसमें उन्होंने फैंस कोहाथ धोने का सही तरीका सिखाया है।

‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रद्धा ने लगातार 50 सेकेंड तक अपने हाथों को हर तरह से साफ किया है। वीडियो के साथ श्रद्धा लिखती हैं, घर पर रहो। एक दूसरे और अपनी कम्यूनिटी के लिए खुद की केयर करने का समय है। सबसे आसान तरीका है घर पर रहना और अपने हाथों को लगातार धोते रहना। घर पर रहो सुरक्षित रहो। हाथ धोते रहो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shraddha Kapoor took hand wash challenge, taught fans the right way to wash hands


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rivxi4

No comments:

Post a Comment