'लव आज कल 2' एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी क्यूट अदाओं से फैंस का दिल जीतती आई हैं। लॉकडाउन के बावजूद भी सारा अली खान अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही मोटिवेट कर रही हैं। हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर सारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस करती दिख रही हैं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी न्यूयॉर्क वेकेशन का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो न्यूयॉर्क की सड़क पर बैठे एक म्यूजिक एक्विपमेंट बजाने वाले आदमी की धुन पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ सारा लिखती हैं, 'क्योंकि खुश=हेल्दी। तो हेप्पी वर्ल्ड हेल्थ डे। मोटिवेटेड और पॉजिटिव रहो, यही एक तरीका है। खासकर फिलहाल के लिए सब घर पर ही रहें'।
सारा नवम्बर2019 में न्यूयॉर्क वेकेशन के लिए गई थीं जहां से उन्होंने अपनी कुछ बेहतरीन वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर की थीं। सारा नेन्यूयॉर्क की कोलम्बिया यूनिवर्सिटी में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है यही कारण है कि उन्हें न्यूयॉर्क से खास लगाव है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xcl2Ga
No comments:
Post a Comment