Monday, April 6, 2020

परेश रावल के बेटे आदित्य के साथ दिखी अर्जुन रेड्डी एक्ट्रेस शालिनी पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री

रंजन चंदेल केनिर्देशन में बनी जी 5 की फिल्म 'बमफाड़' का ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म से परेश रावल के बेटे आदित्य रावल अर्जुन रेड्डी एक्ट्रेस शालिनी पांडे के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म जी जी 5 प्रीमियम पर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

जी 5 के इंस्टाग्राम पेज से फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी गई है। ट्रेलर के साथ लिखा गया है, 'बमफाड़ ट्रेलर। मोहब्बत नसीब है सिर्फ उनका, जिनकी आशिकी है बमफाड़'। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म में दर्शकों को लव स्टोरी के बीच जबरदस्त गुंडागर्दी भी देखने मिलने वाली है।

इस फिल्म को जी 5 प्रीमियम पर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। 'बमफाड़' फिल्म में पॉपुलर एक्टर परेश रावल के बेटे आदित्य रावल और साउथ की फैमस एक्ट्रेस शालिनी पांडे लीड रोल में रोमांस नजर आएंगे। इनके अलावा सेक्रेड गेम्स एक्टर जतिन सरना और एक्टर विजय वर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

##

'जयेशभाई जोरदार' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं शालिनी पांडे

यशराज फिल्म ने कुछ महीनों पहले 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म की घोषणा की थी। जिसमें रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। मगर देखते ही देखते फिल्म पोस्टपोन होतीचली गई और 'जयेशभाई जोरदार'से पहले ही शालिनी ने 'बमफाड़' से अपना हिंदी फिल्मडेब्यू कर लिया।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bamfaad movie trailer release, Arjun Reddy actress Shalini Pandey's romantic chemistry with Paresh Rawal's son Aditya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34erIjj

No comments:

Post a Comment