अपनी अदाओं और एक्टिंग से लोगों का दीवाना बना चुकीं सारा अली खान इन दिनों फैंस को जमकर एंटरटेन कर रही हैं। सारा ने हाल ही में जीनत अमान के लोकप्रिय गाने ‘भोर भयो पनघट पे’ पर बेहतरीन क्लासिकल डांस किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है।
सारा ने सोमवार के दिन अपने फैंस को मोटिवेट करने के लिए ये डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सारा ने ‘भोर भयो पनघट पे’ गाने पर अपने क्लासिकल डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने शायराना अंदाज अपनाया है। सारा ने लिखा, ‘मंडे मोटीवेशन। सारा का सजेशन। फिर दोहराओ पुराना ट्रेडिशन। रियाज, ट्रेनिंग और रेपीटीशन। ये सब आएगा टू फ्रूटीशियन। और जरूर मुझे करना चाहिए मेंशन। इस क्वारैंटाइन कोई भी रूटीन ठीक कर सकता है आपकी कंडीशन’।
सारा अली खान एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। वो अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बेहतरीन डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने उत्कल दिवस पर ओडिसी डांस फॉर्म करते हुए फैंस से वीडियो शेयर किया था।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bYLcv5
No comments:
Post a Comment