भारत में कोरोना वायरस संकट के बीच अर्जुन कपूर जरुरतमंद लोगों की सहायता और मदद करने के लिए आगे आए हैं। अर्जुन ने पीएम-केयर्स फंड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा, गिव इंडिया, द विशिंग फैक्ट्री और बॉलीवुड की फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में योगदान देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश की है।
अर्जुन नेअपने सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत संकट के दौर से गुजर रहा है और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, हमें अपने जरूरतमंद सहयोगी भाइयों और बहनों के लिए थोड़ा प्रयास करने की जरूरत है। मैं अपनी ओर से योगदान देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की हर संभव कोशिश कर रहा हूं।
गिव इंडिया लगातार उन दैनिक वेतन भोगियों तक नकद पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है या लॉकडाउन के कारण जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है।
इसी तरह द विशिंग फैक्ट्री निम्न-आय वर्ग के थैलेसीमिया रोगियों को मदद पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय काम कर रही है, ताकि लॉकडाउन के दौरान उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा मिल सके, क्योंकि ब्लड ट्रांसफ्यूजन को आवश्यक सेवाओं के तहत शामिल नहीं किया गया है।
इतना ही नहीं, अर्जुन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) का सहयोग कर अपनी इंडस्ट्री की मदद करने की दिशा में भी हाथ बढ़ाया है। उनका कहना है कि, ऐसे लोग, जिनके बिना किसी फिल्म का निर्माण या उसकी शूटिंग नहीं की जा सकती है, इस लिहाज से एफडब्ल्यूआईसीई मेरी इंडस्ट्री की रीढ़ है। हम सभी उन्हें अपने परिवार की तरह मानते हैं। यही नहीं अर्जुन ने दूसरों से भी आगे आने और ज्यादा से ज्यादा लोगों के मदद करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा, “हम एकजुट होंगे, तभी कोविड-19 से लड़ सकते हैं। मैं आप सभी से आगे आने और अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने की गुजारिश करता हूं। ”
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xQbhxu
No comments:
Post a Comment