Tuesday, October 15, 2019

कास्टिंग काउच पर बोलीं ऋचा- करियर की शुरुआत में एक आदमी ने की थी फायदा उठाने की कोशिश

बॉलीवुड डेस्क. ऋचा चड्ढा का कहना है कि करियर की शुरुआत में वे कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बची थीं। एक आदमी ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। वे एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात कर रही थीं। उनके मुताबिक, पहले वे लोगों के इशारे नहीं समझ पाती थीं। क्योंकि उनकी उम्र कम थी और उतनी समझ भी नहीं थी। इसलिए उस आदमी की नीयत भांपने में भी उन्हें वक्त लगा। क्योंकि वह बार-बार उन्हें डिनर के लिए इनवाइट कर रहा था।

एक पार्टी में हुई थी यह घटना

ऋचा के मुताबिक, यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसमें वे अपने एक अंकल (जो एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करते थे) के साथ पहुंची थीं। बकौल ऋचा, "उस वक्त रात के करीब 10.30-11.00 बज रहे थे। अंकल भी रूम में ही थे। उस आदमी ने मेरे पास आकर कहा, 'हमें डिनर करना चाहिए।' मैं बोली- 'सर मैंने तो खा लिया। पनीर, दाल, दही रोटी।' उसने फिर कहा- 'नहीं नहीं, नहीं...हमें डिनर करना चाहिए।' मैं बोली, 'सर मैंने पापड़, अचार भी खाया।' जितनी भी चीजें मैंने खाई थीं, सब गिना दीं। लेकिन जब उसने मेरी बांह पर हाथ फेरते हुए अश्लील लहजे में वही बात दोहराई तो मैं उसका इशारा समझ गई और चीखते हुए अंकल को आवाज लगा दी।"

बाद में भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा

ऋचा की मानें तो इंडस्ट्री में स्थापित होने के बाद भी कई बार उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब वे इन सब से ऊपर उठ चुकी हैं। उनके मुताबिक, इन सब के चलते उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा। लेकिन वे उनके लिए कोई मायने नहीं रखते। ऋचा ने बातचीत में यह भी बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में उनसे 13 साल बड़े ऋतिक रोशन की मां बनने के लिए कहा था। इस बात को लेकर वे काफी नाराज हुईं थीं। उन्होंने दोबारा कभी उस कास्टिंग डायरेक्टर को रिस्पॉन्स नहीं दिया।

सरवाइव करने के लिए लिखे बी-ग्रेड फिल्मों के रिव्यू

ऋचा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि वे दो अन्य लोगों के साथ रूम शेयर करती थीं। उन्हें एक इंटर्नशिप के दौरान 6000 रुपए मिलते थे, जो किराए में चले जाते थे। एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए वे बी-ग्रेड फिल्मों के रिव्यू लिखती थीं। इस तरह उन्होंने मुंबई में सरवाइव किया। उनकी मां भी नहीं जानती थीं कि वे क्या कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार ऋचा अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'सेक्शन 375' में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी भूमिका एक वकील की थी, जो रेप विक्टिम का केस लडती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऋचा चड्ढा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bf5Zdq

No comments:

Post a Comment