Sunday, October 13, 2019

प्रॉस्‍थेटिक में लगते थे 4 घंटे, इस दौरान नेटफ्ल‍िक्‍स देखकर समय बिताते थे सनी सिंह

बॉलीवुड डेस्क.उजड़ा चमन फिल्म के एक्टर सनी सिंह ने अपने मेकअप प्रोसेस की कहानी शेयर की है। सनी ने बताया कि इस काम में ढाई से तीन लगते थे। कभी-कभी तो चार घंटे भी प्रॉस्‍थेटिक में लगते थे। प्रीति शील और उनकी बहन सुखमणि वह प्रॉस्‍थेटिक मेकअप करती थीं।

फेमस आर्टिस्ट का किया मेकअप : सनी बताते हैं-हाउसफुल4 पर भी दोनों बहनों ने मेकअप दिया है। प्रॉस्‍थेटिक का बड़ा ही ग्रेट एक्‍सपीरिएंस रहा। उस दौरान गाने सुना करता था। जब तक तीन-चार घंटे मेकअप हुआ करताथातो नेटफ्लिक्सवगैरह पर वेब शोज या बाकी प्रोग्राम देख लिया करता था। अपने डायलॉग्‍स तक याद कर लेता था। बाकी लोग सेट पर सात बजे आते थे।

सुबह साढ़े 4बजे आते थे सनी : सनी ने शूटिंग की कहानी साझा करते हुए कहा कि-मुझे सुबह चार से साढ़े चार आना पड़ता था। शूट खत्‍म होने के बाद प्रॉस्‍थेटिक को उतारने में बीस मिनट जाते थे। फिर होटल आता था। वहां जिम करता था। रात 12 बजे तक सोता था। फिर अगले दिन सुबह चार से साढ़े चार बजे तक सेट पर पहुंचने की तैयारी रहती थी।

गंजेपन के बारे में सनी कहते हैं- "मेरे ख्‍याल से यह पर्सन टू पर्सन पर डिपेंड करता है कि उसकी इच्‍छाशक्ति कितनी है। हेयरफॉल से अपने कॉन्‍फि‍डेंस को गिरने देना या न देना उसके हाथों में है। आज की तारीख में उसके इलाज तो पसंद हैं। हालांकि कई ऐसे लोग हैं, जो लोगों को फेस करना पसंद नहीं करते। बहरहाल कॉन्‍फि‍डेंस का नाता कंटेंट से है न कि गंजेपन या घनी जुल्‍फों से।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunny singh took 4 hours to do prosthetic for baldness in ujda chaman


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31bui6G

No comments:

Post a Comment