Saturday, October 12, 2019

हिना खान सबसे फिट, एरिका बेस्ट एक्ट्रेस तो करण सिंह ग्रोवर नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर चुने गए

टीवी डेस्क. मुंबई में शुक्रवार रात टीवी जगत के पॉपुलर गोल्ड अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। हिना खान को इस दौरान सबसे फिट एक्ट्रेस, नेगेटिव रोल ('कसौटी जिंदगी की 2' की कोमोलिका) में बेस्ट एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी ऑफ दि ईयर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, 'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए एरिका फर्नांडीज को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। एरिका ने इस दौरान 'संजीवनी' फेम सुरभि चांदना के साथ मोस्ट स्टाइलिश दिवा का अवॉर्ड भी साझा किया। करण सिंह ग्रोवर को नेगेटिव रोल (कसौटी जिंदगी की 2' में ऋषभ बजाज) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

पूरी अवॉर्ड लिस्ट

अवॉर्ड कैटेगरी विजेता
बेस्ट नेगेटिव रोल पॉपुलर (फीमेल) हिना खान
बेस्ट नेगेटिव रोल पॉपुलर (मेल) करण सिंह ग्रोवर
बेस्ट नेगेटिव रोल क्रिटिक (मेल) संजय गगनानी
बेस्ट नेगेटिव रोल क्रिटिक (फीमेल) हैली शाह
बेस्ट स्टाइलिश मेल जैन इमाम
बेस्ट स्टाइलिश दिवा सुरभि चांदना और एरिका फर्नांडीज
मोस्ट फिट एक्ट्रेस हिना खान
मोस्ट फिट एक्टर करण वाही
टीवी पर्सनैलिटी ऑफ दि ईयर हिना खान
बेस्ट एंकर अर्जुन बिजलानी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (क्रिटिक्स) करण खन्ना
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस मुग्धा चाफेकर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (पॉपुलर) ऋत्विक अरोड़ा
बेस्ट डेब्यू (मेल) सुमेध वासुदेव मुद्गलकर
बेस्ट डेब्यू (फीमेल) रीम शेख
बेस्ट चाइल्ड एक्टर आकृति शर्मा
बेस्ट हेयर (मेल) अर्जुन बिजलानी
बेस्ट हेयर (फीमेल) कृष्णा मुखर्जी
राइजिंग स्टार टीवी टू फिल्म मृणाल ठाकुर और अविका गौर
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक): पर्ल वी. पुरी
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) एरिका फर्नांडीज
बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) मोहसिन खान और धीरज धूपर
बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) श्रद्धा आर्य और शिवांगी जोशी
बेस्ट टीवी शो (फिक्शन) कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है
बेस्ट टीवी शो (कॉमेडी) द कपिल शर्मा शो
माइलस्टोन लॉन्गेस्ट रनिंग शो ये रिश्ता क्या कहलाता है

रेड कार्पेट दिखे गई सेलेब्स

भारती सिंह पति हर्ष लिम्बचिया के साथ रेड करपते पर नजर आईं। उनके साथ 'द कपिल शर्मा शो' के उनके को-एक्टर कृष्णा अभिषेक भी थे। भारती ने इस दौरान साड़ी गाउन पहना हुआ था। उनके अलावा, दिव्यांका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी साथ-साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं और मीडिया को पोज दिए। अविका गौर, कुबरा सैत, गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी सेरेमनी के रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिना खान, एरिका फर्नांडीज और करण सिंह ग्रोवर।
हर्ष लिम्बचिया, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और अविका कौर।
एक दोस्त और पति डेनियल के साथ सनी लियोनी। दाईं ओर सुरभि चांदना।
गुरमीत चौधरी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ।
अनीता हसनंदानी और दिव्यांका त्रिपाठी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32bzecK

No comments:

Post a Comment