Thursday, October 17, 2019

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी कर रहे हैं 'ये साली आशिकी' फिल्म से डेब्यू, रिलीज हुआ मोशन पोस्टर

बॉलीवुड डेस्क. अमरीश पुरी के पोते वर्धन के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें लम्बे समय से चल रही हैं। अब उनकी पहली फिल्म ये साली आशिकी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में दो उंगलियां नजर आ रही हैं जिनसे खून टपक रहा है। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है- प्यार करने वालों सावधान।

22 नवम्बर को होगी रिलीज : ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया है।अमरीश पुरी के पोते वर्धन अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। ये साली आशिकी का मोशन पोस्टर। जिसमें वर्धन के साथ शिवालिका ओबेरॉय भी होंगी। फिल्म का डायरेक्शन चेराग रूपारेल ने किया है। जबकि प्रोडक्शन जयंती लाल गड़ा और राजीव अमरीश पुरी का है। फिल्म 22 नवम्बर को रिलीज हो रही है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vardhan Puri debut Movie Yeh Saali Aashiqui motion poster out


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OU19uc

No comments:

Post a Comment