ऋतिक रोशन लगातार अपने इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन टाइम के दौरान कई वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने पिता राकेश रोशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें ऋतिक ने लिखा कि-डैम, ये मेरे पिता हैं। जो कभी हार नहीं मानते। कुछ इसी तरह के दृढ़ संकल्प की मौजूदा दौर में लड़ने के लिए हमें भी जरूरत है।
पिछले साल जीते कैंसर से : ऋतिक ने इस वीडियो के साथ पिता केबारे में आगे लिखा है- वे इस साल 71 साल के हो जाएंगे।लेकिन रोज दो घंटे वर्कआउट करते हैं। और हां, पिछले ही साल उन्होंने कैंसर को मात दी है। मुझे लगता है वायरस को उनसे डरना चाहिए। बहुत ज्यादा डरना चाहिए।
2019 में हुई थी सर्जरी :15 दिसंबर (2018) कोऋतिक के घर पर राकेश रोशन के पास उनके बायोप्सी टेस्ट के पॉजीटिव होने की जानकारी मिली थी।8 जनवरी को एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सर्जरी की गई और 12 जनवरी को वेवापस ऑफिस लौट आए। तीन सप्ताह बाद मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनकाकीमोथैरिपी सेशन शुरू हुआ था। अब वे पहले से कहीं ज्यादा स्वस्थ्य हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UCOfDi
No comments:
Post a Comment