अनुपम खेर 14 दिन पहले अमेरिका से लौटे थे। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए अनुपम ने खुद को परिवार से दूर कर लिया था। वे पिछले 14 दिन से सेल्फ क्वारैंटाइर में थे। इस अनुपम लगातार अपने एकांतवास के वीडियो शेयर करते रहे हैं। शुक्रवार रात उन्होंने एक ट्वीट करके बताया कि आज उनकासेल्फ क्वारैंटाइन का आखिरी दिन हैं लेकिन कल से कुछ नहीं बदलेगा, देश में चल रहे लॉकडाउन के आखिर तक यह जारी रहेगा।
लॉकडाउन तक जारी रहेगा : अनुपम आगे लिखते हैं कि - मैंने दुनिया से खुद को दूर रखा। और ये वक्त सोशल डिस्टैंसिंग पर खर्च किया।मेरी मांसहित मेरे करीबी लोगों ने मुझे एक और अलग स्तर काआत्म अनुशासन सिखाया। लेकिन कल से कुछ नहीं बदल रहा। मैं लॉकडाउन चलनेतक इसका पालन करना जारी रखूंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39I4NxO
No comments:
Post a Comment