Saturday, April 4, 2020

पति परमेश्वर के लिए दीपिका पादुकोण ने बनाया थाई फूड, इम्प्रेस होकर रणवीर बोले-'आई लव यू बेब्स'

दीपिका पादुकोण लॉकडाउन पीरियड को प्रोडक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।वह घर की साफ-सफाई से लेकर सेल्फ केयर और कुकिंग में हाथ आजमा रही हैं। दीपिका को कुकिंग का कितना शौक है, इसका अंदाजा रणवीर सिंह द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो और तस्वीरों के जरिए लगाया जा सकता है।

दीपिका द्वारा कुक की गई डिशेज की तस्वीरें रणवीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

रणवीर के लिए बनाया थाई फूड: रणवीर ने दीपिका द्वारा कुक की डिशेज की तस्वीरें और वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिनमें नजर आ रहा है कि दीपिका ने थाई सलाद, थाई ग्रीन करी, राइस, वेजिटेबल टॉम यम सूप कुक किया है। इसके अलावा एक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने बताया है कि उन्होंने बेकिंग में दीपिका की हेल्प की और केक बेक किया।


रणवीर हुए इम्प्रेस: रणवीर दीपिका की कुकिंग से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक नोट लिखा और कहा- 'पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी दीपू, आई लव यू बेब्स।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone turns master chef, makes Thai green curry and rice for ‘pati parmeshwar’ Ranveer Singh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wQ9Qz7

No comments:

Post a Comment