पूरे देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के चलते जहां कुछ लोग अपने घर में एंजॉय करते दिख रहे हैं वहीं कुछ देश बंद होने से काफी परेशान हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती एक क्रिएटिव वीडियो के जरिए लोगों को खुश रहने की सलाह दे रही हैं।
'सोनाली केबल' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवती ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुश और दुखी होने के दो अलग- अलग फेज को एक ही फ्रेम में बड़े क्रिएटिव अंदाज में दिखाया है।रिया ने पॉजिटिव रहने का मैसेज देते हुए वीडियो के साथ लिखा, 'पूरी दुनिया में मेरा पसंदीदा गाना। ये कई सालों तक मेरा कॉलर ट्यून रहा है। हर रात हमें कुछ परेशानियां रहती हैं, जब हमें चिंता करते हैं तो ये दोगुनी हो जाती हैं। चिंता मत करो खुश रहो। हंसना मत भूलो। क्वारैंटाइन स्माइल'।
रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने घर पर ही क्वारैंटाइन हैं जहां से वो कभी वर्कआउट करते हुए तो कभी फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिया इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत से रिलेशन की खबरों के चलते भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dWie0n
No comments:
Post a Comment