Friday, April 3, 2020

कंगना ने मां से करवाई चम्पी, बालों में डलवाया चुली का तेल, रंगोली ने लिखा- बचपन का जमाना नहीं भूले

देश में चल रहे लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के बीच सेलेब्स अपने परिवार के बीच समय बिता रहे हैं। कंगना रनोट भी मनाली में भाई-बहन और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ हैं। रंगोली ने एक बेहद सुकून देने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर हर किसी को अपना बचपन याद आ जाएगा। इस तस्वीर में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना मां आशा से अपने बालों में चंपी करवाती दिख रही हैं।

रंगोली ने पूछा अंग्रेजी नाम :रंगोली ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- मां से चोटी बनवाना नहीं भूले, उसका प्यार से सिर सहलाना नहीं भूले, जमाने तो कई आए मगर हम वो बचपन का जमाना नहीं भूले। इसी के साथ रंगोली ने यह भी बताया कि तस्वीर में कंगना जो तेल यूज कर रही हैं। वह चुली का तेल है। जो केवल पहाड़ों पर ही मिलता है। यह एक प्रकार का मेवा है। रंगोली ने इसका अंग्रेजी में नाम भी पूछा है। यूजर्स ने उन्हें कमेंट में बताया है कि इसे एप्रिकॉट कहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rangoli Shared a Picture of Kangana Ranaut where she Getting Relaxed with Champi coronvirus lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X62li7

No comments:

Post a Comment