Friday, April 3, 2020

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर फैलाई कोरोना होने की झूठी अफवाह, बाद में कहा-'ये मजाक था क्योंकि मैं बोर हो रहा था'

बॉलीवुड डेस्क.फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 1 अप्रैल कोसोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने मान लिया कि उन्होंने झूठ कहा था और उन्हें कोरोना नहीं हुआ है। रामू ने अपने ट्वीट में सबसे पहले लिखा था-'मेरे डॉक्टर ने मुझे अभी-अभी बताया है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं।' हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा था-'आपको जानकर निराशा होगी लेकिन डॉक्टर ने कहा कि यह अप्रैल फूल जोक था, यह मेरी नहीं डॉक्टर की गलती है।'

## ##

रामू ने कहा-बोर हो रहा था: रामू के मुताबिक उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की बात इसलिए फैलाई थी क्योंकि वह बोर हो रहे थे।रामू ने मिड-डे से बातचीत में कहा, 'इतनी भयावह स्थिति में खुद को रिलैक्स रखने का यही तरीका है कि परिस्थिति का मजाक बनाया जाए वरना आप डिप्रेशन में चले जाएंगे।मैं जानता था कि इस वजह से मैं ट्रोल किया जाऊंगा। मेरा मानना है कि मेरे खिलाफ गलत जानकारी फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा लेकिन यह अप्रैल फूल जोक था और कुछ नहीं। '



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram Gopal Varma says he joked about being coronavirus-positive as he was bored


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xHjVyq

No comments:

Post a Comment