Sunday, April 5, 2020

यामी गौतम ने फैंस से किया विनय पूर्वक निवेदन, बोलीं- ‘भय मुक्त माहौल बनाकर रखिए’

'बाला' एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपने फैंस को जागरुक करने में लगी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कोरोनावायरस से बचने के लिए जरूरी सावधानी रखने और स्वच्छता बनाए रखने की की गुजारिश की है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए यामी गौतम ने कहा, 'सभी मेरे भाई-बहनों से विनय-पूर्वक निवेदन है कृपया करके अपने घरों में रहें। स्वच्छ रहें, सामाजिक दूरी रखें और भय मुक्त माहौल बनाकर रखें। अगर आपके घर में कोई पार्सल आता है तो उसे पहले अच्छे से साफ करें। यदि किसी कारणवश आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ता है तो नाक और मुंह को पूरी तरह ढकें और हाथ में एल्कॉहोल युक्त सेनिटाइजर इस्तेमाल करें'।

आगे उन्होंने कहा, 'यदि आपको खुद भी या आस-पास किसी में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देते हैं तो इस टेस्ट को लें और दूसरों को भी यही सलाह दें। आइए हम सब मिलकर कोरोनावायरस की चुनौती का डटकर सामना करें'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yami Gautam politely requested fans to Keep a fear-free atmosphere in this tough time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UK28j0

No comments:

Post a Comment