मलाड मेंएक कॉलोनी को सील कर दिया गया है। यहां रहने वाले लोगों में से एक को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। हाउसिंग सोसाइटी में पांच ब्लॉक्स हैं। यहांग्लैमर इंडस्ट्री कीकई जानी मानी हस्तियांरहती हैं जिनमें अंकिता लोखंडे सहित अशिता धवन, शैलेषगुलाबानी, नताशा शर्मा-आदित्य रेडिज और मिशकत वर्मा शामिल हैं। मलाड के माइंडस्पेस नाम के इलाके में ये सेलिब्रिटीज निवास करते हैं।जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह इसी महीनेस्पेन से लौटा। मरीज की जांच एयरपोर्ट पर भी हुई थी, जहांरिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसलिए 15 दिन बाद फिर से टेस्ट करवाने कहा गया था।
लौटने के 12वें दिन हीबाद ही उन्हें कोरोना के लक्षणनज़र आने लगे जिसके चलते वे और उनकी पत्नी को अस्पताल ले गए। जांच के बाद रिपोर्टपॉजिटिव आई जबकि उनकीपत्नी की नेगेटिव। उनसे जुड़े हर व्यक्ति की जांच हुई हैऔर अब तक सभी के रिपोर्टनेगेटिव आई है। बिल्डिंग के बाहर पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है कि कोई भी सोसाइटी परिसर से बाहर नहीं जाए या उसमें प्रवेश ना करे।
इस बारे में एक्टरमिशकत वर्मा बताते हैं, "हां, हमारे काॅम्प्लेक्स को 14 दिन तक सील कर दिया गया है। हालांकि जिस तरह से बीएमसी हमारा ख्याल रख रही हैवहकाबिले तारीफ़ है। इस पैनिक सिचुएशन में भी वे बहुत ही समझदारी से हर कदम उठा रही है। ये काॅम्प्लेक्स काफी बड़ा हैऔर इतने लोगों को संभालना आसान नहीं है। बीएमसी के कर्मचारी इस बात को सुनिश्चित कर रहेहैं कि किसी को कोई तकलीफ ना हो। वो पूरी तरह से हमें मदद कर रहे हैं और हम भी उन्हें सहयोग कर रहे हैं। जितनी मेरी यहां के लोगों से बात होती है, किसी को कोई तकलीफ नहीं है।"
अशिता धवन बताती हैं, "हां, मेरे विंग में एक निवासीकोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैऔर फ़िलहाल वो क्वारैंटाइन पीरियड में हैं। हम डब्ल्यूएचओ के हर निर्देश का पालन भी कर रहे हैं। बीएमसी के अधिकारी बेहद मददगार रहे हैं। हाल ही में मेरी सास की दवाईयांख़त्म हो गई थीं और पास में मेडिकल स्टोर के पास स्टॉक नहीं था। इसलिए, बीएमसी के एक अधिकारी ने हर फ्लैट से दवाओं की एक लिस्ट जमा की और हमारे लिए खरीदा। वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी पर नजर रखे हुए हैं कि हम सुरक्षित हैं। बेशक, ये हम सभी के लिए कठिन समय हैं, लेकिन हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम जो भी करेंगे, वह करेंगे। हमें बाहरी लोगों से कोई संपर्क नहीं रखने को कहा गया है।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UHqbPu
No comments:
Post a Comment