लॉकडाउन के चलते फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने घर में बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले करण जौहर ने बच्चों को अपने क्लोसेट का टूर करवाया था जिसके बाद से बच्चे कभी उनके स्टाइल स्टेटमेंट तो कभी उनके रंगीन कपड़ों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। हाल ही में करण की क्लोसेट डायरी काएक और भागसामने आया है जिसमें बच्चों को करण के क्लोसेट में शाहरुख खान नजर आ रहे हैं।
करण जौहर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बच्चे यश और रूही कह रहे हैं कि करण की अलमारी में शाहरुख खान हैं। इसपर करण उनसे शाहरुख खान दिखाने के लिए कहते है। जिसके बाद रूही एक पोस्टर की तरफ इशारा करती हैजिसमेंमॉडल कुछ हद तक शाहरुख की तरह नजर आ रहा है। हालांकि वो शाहरुख नहीं हैं।
बच्चों का बार-बार मॉडल को शाहरुख कहना करण को काफी हंसाता है। हालांकि करण इसपर कहते हैं, 'पापा और शाहरुख खान दिल से एक हैं मगर ये शाहरुख नहीं हैं'। आगे रूही और यश जब लगातार करण के कपड़ों से छेड़छाड़ करते हैं तो करण उनसे अपील करते हुए कहते हैं, 'रूही, यश में आपसे विनती करता हूं कि आप दोनों मेरे क्लोसेट को अकेला छोड़ दो। तुम लोगों ने इसे खराब कर दिया है और मेरी छवि भी खराब कर दी है'।
##करण जौहर इन दिनों क्वारैंटाइन होकर बच्चों के साथ ही खेलते दिख रहे हैं। करण साल 2017 में सरोगेसी की मदद से रूही और यश के पिता बने हैं। ये दोनों ट्विन्स हैमं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aIXpnm
No comments:
Post a Comment