शिल्पा शेट्टी ने लॉकडाउन में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बेटा वियान उनके पैर दबाकर उनकी सेवा करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा लेट कर आराम करती रहती हैं तभी उनका बेटा उनके पैर दबाने की बात कहता है और फिर पैर दबाकर मम्मी को आराम पहुंचाने की कोशिश करता है। बदले में शिल्पा उसे केक बेक करके खिलाने की बात कहती हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
शिल्पा हुईं इमोशनल: शिल्पा ने लिखा, 'मुझे बिलकुल आइडिया नहीं था कि मां वीडियो शूट कर रही हैं मगर वह एक बेशकीमती पल को कैप्चर करने में कामयाब हो गईं। इस वीडियो को देखकर मुझे एहसास हुआ कि बच्चों का जीवन में होना कितना जरुरी है और बच्चों से बातचीत करना भी कितना जरुरी है। हाहाहा जो हमारे दोस्त भी हो सकते हैं। आज मैं बच्चे के लिए आभार जताती हूं जो कि सभी के प्रति सम्मान प्रकट करता है, सेंसिबल है और इतनी छोटी सी उम्र में भी सब चीजों की समझ रखता है। मैं बच्चे से होने वाली हर बातचीत को एन्जॉय करती हूं और उससे बातचीत से मन खुश हो जाता है।इसके अलावा सभी पेरेंट्स और बच्चों के लिए स्पेशल प्रार्थना जो कि इस मुश्किल भरे दौर में साथ हैं। उम्मीद है कि हम सब इस समय से मजबूती के साथ बाहर निकलेंगे।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bPXJRd
No comments:
Post a Comment