कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच जहां एक तरफ देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ये भी देखने को मिल रहा है कि किस तरह से पुलिस, डॉक्टर्स लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं। यही नहीं सोसाइटी की साफ-सफाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी भी लगातार काम में लगे हुए हैं। यह विद्या बालन ने भी नोटिस किया और एक सफाईकर्मी का आभार जताने से नहीं चूकीं।हाल ही में विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो विद्या अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि विद्या की सोसायटी में एक महिला सफाई कर रही है, विद्या उनके काम को नोटिस करती हैं और उनको बड़े ही प्यार से शुक्रिया कहती हैं। विद्या जानती हैं कि इस समय सभी का हौसला बढ़ाने की जरूरत है और वे बखूबी जहां मौका मिले ऐसा करती दिख रही हैं।
रोटी बैंक को भी कर रहीं सपोर्ट: मुश्किल घड़ी में विद्या को दैनिक वेतन पर काम करने वाले गरीब परिवारों की भी चिंता सता रही है। कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से इन गरीब परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा गया है। ऐसे में विद्या ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इन लोगों की मदद की अपील की। उन्होंने एक संस्था रोटी बैंक का नाम सुझाया जो कि प्रति ऐसे 5000-6000 परिवारों की मदद कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dTWEtD
No comments:
Post a Comment