Saturday, April 4, 2020

माधुरी दीक्षित कर रहीं लॉकडाउन का बेस्ट यूज, वीडियो कॉल के जरिए किया कथक का रियाज

माधुरी दीक्षित की डांस के प्रति दीवानगी किसी से नहीं छिपी है। देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन टाइम का यूज भी वे अपने डांस का रियाज करने में बिता रही हैं। रियाज ऑन कॉल की एक बानगी उन्होंने एक वीडियो शेयर करके दी है। जिसमें वे तबला वादक कालीनाथ मिश्रा के साथ कथक का रियाज करती दिख रही हैं। वीडियो में माधुरी कह रही हैं कि वे अक्सर रियाज ऑन कॉल का यूज करती हैं।

जो चाहते हो उसे करने से कोई नहीं रोक सकता: माधुरी ने इस वीडियो के साथ लिखा है- इस कीमती समय को बर्बाद मत कीजिए, बल्कि इसका भरपूरउपयोग कीजिए। आप को वह करने से कोई चीज नहीं रोक सकती है जिसे आप दिल से करना चाहते हैं। इस वीडियो के आखिर में माधुरी ने लोगों से घर में रहने की अपील भी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Madhuri Dixit doing best use of lockdown time with Riyaj of Kathak through video call


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347Z1of

No comments:

Post a Comment