नीना गुप्ता मुक्तेश्वर में हैं। जहां वे लाॅकडाउन टाइम बिता रही हैं। इस बीच उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इतने दिनों से किसी काम के न होने पर उसके लिए बैचेनी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि यह उनका फनी मूड था, लेकिन इसमें उनकी जबरदस्त एक्टिंग भी देखी जा सकती है कि कैसे वे किसी भी किरदार में ढल सकती हैं।
नीना बोलीं-एक्टिंग करा लो : वीडियो में नीना बता रही हैं कि यहां बहुत शांति है। लेकिन वे अपने काम, अपनी एक्टिंग को बेहद मिस कर रही हैं। हो सकता है कि जब वे मुंबई वापस लौटें तो काम मांगने के लिए कुछ इसी तरह का अंदाज अपनाना पड़ेगा। जिसमें वे सड़कों पर सामान बेचने वाले लोगों की तरह कहेंगी- एक्टिंग करा लो, कोई छोटा-मोटा रोल हो तो।
बात नीना के काम की करें तो उन्हें पिछली बार आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में देखा गया था। इसके पहले भी उनके खाते में बधाई हो जैसी ब्लॉक बस्टर हिट्स भी शामिल थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bOsF4q
No comments:
Post a Comment