बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक-टाइगर की जाेड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई और फिल्म वॉर 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 287.90 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि तमिल और तेलुगु ने कुल मिलाकर 13:85 करोड़ की कमाई की है। इस तरह वॉर ने ओवर ऑल 301.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
पहले हफ्ते में ही डबल सेंचुरी : वॉर ने रिलीज के पहले वीक में ही डबल सेंचुरी क्रॉस कर ली थी। 9 दिन में फिल्म का कलेक्शन 238.35 करोड़ हो गया था। दूसरे हफ्ते में इसमें 49.65 करोड़ का इजाफा हुआ। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 13.75 करोड़ और बढ़ गई। इस तरह इसे 300 करोड़ क्लब में शामिल होने में 19 दिन का समय लगा।
इन फिल्मों ने भी पार किया 300 का आंकड़ा
2014 | पीके |
2015 | बजरंगी भाईजान |
2016 | सुल्तान, दंगल |
2017 | टाइगर जिंदा है |
2018 | पद्मावत, संजू |
2019 | वॉर |
* 500 करोड़ का कलेक्शन करने वाली बाहुबली इकलौती फिल्म है।
(आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pA6dJE
No comments:
Post a Comment