टीवी डेस्क. अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक क्रू मेंबर की जान बचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो मनीष पॉल के कॉमेडी शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के सेट का है, जो 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शूटिंग के समय रस्सी से लटककर स्टंट करने के दौरान एक क्रू मेंबर अचानक बेहोश हो गया और वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। तब अक्षय ने सतर्कता दिखाई। वे अपनी सीट से उठे और दौड़ते हुए आकर उस क्रू मेंबर को गिरने से बचा लिया।
कई लोगों ने बताया इसे पब्लिसिटी स्टंट
कई लोग अक्षय की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं। तो कई ऐसे भी हैं, जो इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा है, "असली हीरो हैं अक्षय पाजी।" वहीं , क यूजर का कमेंट है, "अक्की बाबा मूवी हिट करने के लिए कुछ नौटंकी करेगा...घटिया पब्लिसिटी स्टंट।" एक यूजर ने लिखा है, "अगर यह पब्लिसिटी स्टंट है, तब भी लोगों को कुछ अच्छा ही सीखने को मिलेगा।"


'हाउसफुल 4' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे अक्षय
'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के सेट पर अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MfaAS2
No comments:
Post a Comment