हॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन करने अमेरिकन चैट शो पर पहुंची। इस शो के होस्ट जिमी फॉलेन थे। लेकिन शो के दौरान उन्होंने सी इवान्स के यू-ट्यूब वेब शो हॉट वन्स का स्पाइसी चैलेंज भी लिया। जिसमें उन्हें हॉट सॉस के साथ चिकन विंग्स खाने थे। इसी बीच उन्हें इवान्स के सवालों का जवाब भी देना था।
आखिरकार रो पड़ीं प्रियंका : शो के दौरान इवान्स ने चार तरह के हॉट सॉस वाले चिकन विंग्स रखे थे। पहले तीन पीस खाते हुए प्रियंका थोड़ा ही असहज हुईं। लेकिन आखिरी पीस खाते ही वे रो पड़ीं। इस मोमेंट को शेयर करते हुए पीसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया - जलापीनो से 400 गुना ज्यादा स्पाइसी हॉट सॉस के साथ द स्काई इज पिंक के बारे में चर्चा हुई। इसे घर पर ट्राय मत करना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nH6ycU
No comments:
Post a Comment