बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है। दीपिका ने फिल्म के रैप-अप शूट पर अपने चेहरे पर यूज हुए प्रोस्थेटिक मेकअप को जला दिया था। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
एल्कोहल डालकर जला दिया था : दीपिका ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि लोग अपने साथ शूटिंग की मेमोरी के तौर पर कुछ न कुछ रखते हैं। लेकिन मैंने अपना मेकअप हटाने के बाद उस पर एल्कोहल डालकर जला दिया था। फिल्म की शूटिंग जून 2019 में खत्म हुई है।
ये है स्टार कास्ट : छपाक मेंदीपिका मालती के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। उनके साथ विक्रांत मैसी का भी रोल है। विक्रांत का फिल्म में नाम अमोल है। मेघनाने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया और लिखा था- अमोल और मालती मैं आपको अपने साथ रखूंगी।
शादी के बाद पहली फिल्म : 2018 में रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके अलावा वे इंडियन क्रिकेट टीम की 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म '83' में भी नजर आएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/324IdN5

No comments:
Post a Comment