Thursday, October 10, 2019

अरुणा ईरानी को लगा उनका रेप हो जाएगा, लेकिन प्राण के अनूठे व्यवहार को देखकर हुआ था पछतावा

टीवी डेस्क. कपिल शर्मा के शो में 80 के दशककी मशहूर वैम्प अरुणा ईरानी और बिंदु पहुंची थीं। जहां अरुणा ने अपने साथ हुए एक वाकये का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक्टर प्राण से इस कदर डर गईं थीं कि उन्हें लगा उनका रेप हो जाएगा। लेकिन प्राण के अनोखे व्यवहार को देखकर उन्हें अपनी इस सोच पर बेहद पछतावा हुआ था।

शूटिंग से लौटते वक्त मिस हो गई थी फ्लाइट : उस दौरान अरुणा को 'जौहर मेहमूद इन गोआ'फिल्म के लिए हॉन्गकॉन्ग जाना था। जब वे शूटिंग करके वापस लौटीं तो कोलकाता पहुंचते-पहुंचते उनकी फ्लाइट डिले हो गई थी। इसके बाद उन्हें एक होटल में रुकना पड़ा। जहां प्राण की विलेन इमेज के कारण वे ऐसा सोचने लगीं। लेकिन प्राण ने अरुणा की बहुत केयर की और होटल के साथ वाले कमरे में चले गए। इसके बाद दरवाजा बंद कर वे बहुत रोईं कि वे प्राण के बारे में क्या सोच रही थीं।

'बेटा' को बताया था टर्निंग पाॅइंट : अरुणा ईरानी ने अपने फिल्मी कॅरियर का टर्निंग पॉइंट अनिल कपूर के साथ आई फिल्म बेटा को बताया। वहीं उन्होंने कई मजेदार किस्से भी शेयर किए और बताया कि कैसे आउटडोर शूटिंग में परेशानियों से दो-चार होना पड़ता था।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aruna irani shared story at kapil sharma show about Pran how she thought that she almost got raped by him


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IAKJ5J

No comments:

Post a Comment