बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने अपनी बीमारी को लेकर मीडिया में चल रहीं खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे लेकर लम्बा-चौड़ा ब्लॉग लिखा है। मीडिया द्वारा अस्पताल में भर्ती होने की खबर का कवरेज करने पर अमिताभ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे शोषण बताया है और सामाजिक रूप से गलत भी कहा है।
यह लिखा अमिताभ बच्चन ने
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "कृपया पेशेवर दस्तावेजों के नियम-कायदों को न तोड़ें। बीमार होना और इलाज कराना गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार हैं। यह शोषण है और इसका व्यवसाय के लिए इस्तेमाल करना सामाजिक रूप से अवैध है। सम्मान करो और बात को समझो। दुनिया में हर चीज बेचने के लिए नहीं होती।"
चिंता करने वालों का आभार व्यक्त किया
बिग बी ने अपने ब्लॉग में उन लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है, जिन्होंने उनकी सेहत को लेकर चिंत्ता जाहिर की और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा है, "मेरा प्यार और आभार उन सभी के लिए जिन्होंने मेरे लिए चिंता और प्रार्थना की।" अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में उनके 77वें जन्मदिन के मौके पर जलसा के बाहर पहुंचे फैन्स और की फोटो भी शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में खुद अमिताभ पोती आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं।
क्या है मामला
दरअसल, शुक्रवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया गया था। कहा जा रहा था कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 2 बजे उन्हें लिवर की समस्या के चलते मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार रात उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें वे बेटे अभिषेक और पति के साथ कार में दिखाई दे रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह तीन दिन बाद उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने का वीडियो है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nYIAtE
No comments:
Post a Comment